संत के चरणों में अनुराग भी प्रभु के प्रति अनुराग के समान – मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेन्द्रदास महाराज
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
वृन्दावन। संत के चरणों में अनुराग रखना भी प्रभु चरणों में अनुराग एवं श्रद्धा रखने के समान है। उक्त विचार स्थानीय वंशीवट स्थित श्री मलूकपीठ बिहारी सेवा संस्थान में चल रहे श्रीमद् जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री मलूकदास देवाचार्य जी महाराज के 451वें जयन्ती महोत्सव के चतुर्थ दिवस व्यासपीठ से बोलते हुए श्रीमज्जगद्गुरू अग्रदेवाचार्य एवं मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कई बार मनुष्य के जीवन की दिनचर्या में प्रभु की पूजा एवं सेवा की वृत्ति उन्पन्न नहीं हो पाती, तो ऐसे में संत के चरणों के प्रति अनुराग, श्रद्धा एव ंसंत गौ सेवा करने से भी प्रभु के प्रति अनुराग रखने के समान ही फल की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रभु के प्रति आस्था एवं अनुराग प्राप्त करने में गुरू एव ंसंत सेवा का विशेष योगदान रहता है। इससे पूर्व प्रथम सत्र में प्रसिद्ध रासाचार्य कुंज बिहारी शर्मा के निर्देशन में चल रही रासलीला में श्री राधा रानी मान लीला ने सभी को श्रद्धामय कर दिया। इस अवसर पर करूणा सिन्धु वाले महाराज, रामदास जी महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, गोरेलाल कुंज से किशोर देव दासजू महाराज, बलराम दास महाराज, वेणु गोपाल दास महाराज, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं लिधौरा के श्रीमहन्त जी ने व्यासपीठ का पूजन व अर्चन किया। इस अवसर पर संत रसिक माधवदास जी महाराज, गंगा दास जी महाराज, अनुराग दास महाराज, धनंजय महाराज सहित अनेकों संत महंत भी उपस्थित रहे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

