
जैजैपुर थाना :- राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,,,
सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीगढ़ में राखड़ डंपिंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरपंच पति समेत कुछ लोगों ने एक किसान के घर में घुसकर उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार ग्राम कांशीगढ़ निवासी शांतिलाल चंद्रा, पिता बुद्धेश्वर चंद्रा, उम्र 37 वर्ष, ने जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि गांव के भजन भांठा मैदान में सरपंच पति गोपाल दास महंत और उनके साथियों द्वारा चारागाह की जमीन को खोदकर राखड़ डंपिंग का काम किया जा रहा था, जिसका शांतिलाल चंद्रा और गांव के कुछ अन्य लोगों ने विरोध किया था।
पीड़ित के मुताबिक 13 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे गोपाल दास महंत, कमलेश चंद्रा, सहदेव चंद्रा, धरमू चंद्रा, सुनील चंद्रा और संतोष दास महंत एक राय होकर उसके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
बताया गया है कि इस दौरान गोपाल दास महंत, कमलेश चंद्रा और धरमू चंद्रा ने शांतिलाल चंद्रा के साथ हाथ-मुक्का और थप्पड़ से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने कान और हाथ की उंगलियों में चोट आई।
बीच-बचाव करने पहुंचे देवेन्द्र चंद्रा, महेन्द्र चंद्रा, जानकी बाई, कुलेश्वर गोस्वामी और जगत साहू के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान देवेन्द्र चंद्रा के गले में चोट आने और उसकी गुरूमाला टूटने की बात सामने आई है। वहीं शांतिलाल चंद्रा की मां जानकी बाई को भी झूमा-झटकी कर जमीन पर गिरा दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि इस दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद 14 मार्च 2026 को जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। “पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।”

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

