सक्ती, 14 मार्च 2026 // छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर के लाखासार से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 152 गौधाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में 1460 गौधाम विकसित करने की योजना है। यह पहल प्रदेश में घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौधाम योजना गौसेवा और पशुधन संरक्षण की दिशा में शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल गौवंश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पशुधन संरक्षण को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि गौधाम योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित और बेहतर देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौधामो की स्थापना से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे किसानों, पशुपालकों और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, पशुधन विकास विभाग जिला सक्ती के उप संचालक नदीम सम्स, गौधाम समिति जिला सक्ती अध्यक्ष विजय साहू, गौधाम समिति जिला सक्ती विकासखण्ड अध्यक्ष, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, जिले के किसान तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

