वैदिक विधिविधान से हुआ प्राचीन दिव्य लीला स्थली रास मंडल के नवीनीकरण का शुभारंभ
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
प्रसिद्ध संत महंतों के सानिध्य में हुआ प्राचीनरास मंडल के भव्य निर्माण का शुभारंभ
वृंदावन। लीला रसिक भगवान श्री कृष्ण और रासेश्वरी राधा की लीलाओं के साक्षी, अति प्राचीन दिव्य लीला स्थली रास मंडल के भव्य निर्माण का शुभारंभ वैदिक विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर हुआ। श्री पंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर संत लाडली शरण जी महाराज के संरक्षण में प्रारंभ हुए इस श्री राधा कृष्ण की दिव्य लीला स्थली रास मंडल के नवीनीकरण के शुभारंभ के इस अवसर पर ब्रज के साथ साथ देश के अन्य हिस्सों से भी संत महंतों ने आकर इस यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान की और इस कार्य को श्री प्रिया लालजू की महती सेवा बताते हुए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर अग्रदेवाचार्य एवं मलूक पीठाधीश्वर डॉ राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज के अतिरिक्त सतुआ महाराज, सुंदर दास महाराज, गोरेलाल जी महाराज, बलराम दास जी महाराज,संत रसिक माधव दास जी महाराज, संत गोपेश बाबा, फूलडोल दास जी महाराज सहित अनेकों विशिष्ट संत महंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आर के ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ राम किशोर अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित संत महंतों का पटुका ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

