(बी. एन. राउ द्वारा रचित ‘The Process of Constitution Making in India’ अब हिंदी रूप में आपके समक्ष)
भारतीय संविधान के मौन निर्माता – बी. एन. राउ और संविधान निर्माण की वास्तविक प्रक्रिया”
यह वही अमूल्य ग्रंथ है,
यह पुस्तक भारत के संविधान निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने वाली एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ात्मक कृति है।
इसका लेखक बी. एन. राउ, भारतीय संविधान के मुख्य संवैधानिक सलाहकार (Constitutional Adviser) थे। उन्होंने भारतीय संविधान सभा को दिशा देने, मसौदा तैयार करने, तथा विभिन्न विदेशी संविधानों से तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करने में अहम भूमिका निभाई।
लेखक परिचय — बी. एन. राउ (B. N. Rau)
पूरा नाम: बेनगल नरसिंहम राउ (B. N. Rau)
पेशा: भारतीय सिविल सेवा (ICS) अधिकारी, न्यायविद, और संविधान विशेषज्ञ।
बी. एन. राउ को भारत के संविधान का “Architect of the Draft” भी कहा जाता है।
1946 में संविधान सभा के गठन के बाद उन्होंने संविधान के प्रारूप (Draft Constitution) का पहला प्रारंभिक मसौदा तैयार किया।
उन्होंने विश्व के कई संविधानों — जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया — का गहन अध्ययन किया और भारत के लिए उपयुक्त प्रावधान सुझाए।
यह पुस्तक मूल रूप से बताती है कि:
संविधान सभा का गठन कैसे हुआ
किस प्रक्रिया से संविधान का निर्माण हुआ
मसौदा समिति (Drafting Committee) ने क्या कार्य किया
कौन-कौन से प्रमुख विचार-विमर्श हुए
किन विदेशी संविधानों से प्रेरणा ली गई
भारतीय संदर्भ में कौन से अनुच्छेदों का विशेष महत्त्व है
जिसे भारतीय संविधान के मूल शिल्पकार श्री बी. एन. राउ ने अपनी कर-कमलों से रचा था।
आज मुझे यह दुर्लभ ग्रंथ प्राप्त हुआ है।
इसके कुछ अंशों का हिंदी अनुवाद मैं आप सभी के समक्ष क्रमशः प्रस्तुत कर रहा हूँ —
ताकि भारतवासी जान सकें कि हमारे संविधान की नींव किस दिव्य बुद्धि और श्रम से रखी गई थी।
यदि आप सभी का आशीर्वाद और आग्रह रहेगा,
तो मैं पूरा 290 पृष्ठों का अनुवाद भी करने का परिश्रमपूर्वक प्रयास करूँगा,
जिससे यह अमूल्य ग्रंथ जन–जन तक पहुँचे।
#Brahman_Ekta1
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

