उत्तराखंड का एक ऐसा जबरदस्त कलाकार जो पूरे देश में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं शायद ही आज कोई ऐसा होगा जिन्होंने इनके वीडियो ना देखे हो। जी हां हम बात कर रहें हैं जसपाल शर्मा के बारे में मूल रूप से कौसानी के रहने वाले जसपाल शर्मा जिनका जन्म हल्द्वानी में हुआ और वहीं से पढ़ाई-लिखाई भी हुई। इन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज हल्द्वानी से बारहवीं पास किया है और कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज से MBPG से ग्रेजुएशन करी।
आज भले इस चेहरे को करोड़ों लोग पहचानते हैं लेकिन इनके यहां तक पहुंचने की यह यात्रा काफी संघर्ष भरी रही है। यही कारण है कि इनके द्वारा निभाए गए हर किरदार में वह अपने आप को भूलकर किरदार को जीवंत कर देते हैं। ओर एक यही कारण हे जिससे लोग इनको खूब पसंद करते है।
आपको बता दे जसपाल शर्मा को बचपन से ही अभिनय का शोक था। समय रहते इन्हें अहसास हुआ कि ऊंचा मुकाम हासिल करना है तो नैनीताल को पीछे छोड़ना पड़ेगा। तब यह लगभग नौ वर्षों तक स्टेज शोज करने के बाद दिल्ली चले गए।
दिल्ली पहुंचने के बाद ये वहां भी थिएटर करने लगे और इसी दौरान इन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ “कथा एक कंस की” नाटक में अभिनय करने का भी मौका मिला। इसके बाद धीरे–धीरे रास्ते खुलते गए और यह उन रास्तों पर चलते हुए नाटकों से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंच गए। साल 2015 में बॉलीवुड के अभिनेता इरफ़ान खान के साथ तलवार फिल्म में काम करने का अवसर मिला और फिर वहां से इन्होने पीछे नहीं देखा। और आज जसपाल शर्मा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
बॉलीवुड में काम करने के साथ ही करीब दो साल से जसपाल शर्मा सोशल मीडिया के सबसे बेस्ट चैनल नजरबट्टू के साथ राइटर और अभिनेता के रूप में जुड़े हैं। नजरबट्टू की विडियोज में इनका अभिनय इतना शानदार है कि एक बार वीडियो प्ले हो गई तो फिर उसे अधूरा छोड़ने का मन नही करता। कुल मिलाकर जसपाल शर्मा की यह सफलता न केवल उत्तराखण्ड बल्कि देशभर के हल्द्वानी जैसे छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े सपने देख रहे युवाओं लिए प्रेरणादायी है। आज जसपाल शर्मा को उनके अभिनय के कारण करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

