जांजगीर-चांपा 05 जनवरी 2025/ भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी 2026 से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 06 से 08 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में रखा गया है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरूष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य दल का गठन किया जायेगा। खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का सशक्त अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृध्द है तथा राज्य के विभिन्न जिलों में वैटलिफ्टिंग, तीरांदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबाल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध है। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाडी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा महिला एवं पुरूष दोनों वर्गो के लिए खुली रखी गई है। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड या स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी अपना आनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

