कलेक्टर महोबे ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम बुड़गहन निवासी रामायण प्रसाद द्वारा फौती नामांतरण दर्ज कर अभिलेख दुरूस्त करवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी श्रीमती आरती कुमारी यादव द्वारा विधवा पेंशन, तहसील नवागढ़ के ग्राम हिरागढ़ निवासी सरस्वती कश्यप द्वारा आधार कार्ड सुधरवाने, तहसील सारागांव के ग्राम मोहगांव निवासी श्रीमती देव कुमारी द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम भंवतरा निवासी बुधराम खुंटे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

