छत्तीसगढ़ एवं केरल सरकार पीड़ित परिवार को घोषित मुआवजा अविलंब प्रदान करे… अधिवक्ता चितरंजय NHRSJC
छत्तीसगढ़ एवं केरल सरकार पीड़ित परिवार को घोषित मुआवजा अविलंब प्रदान करे…यह मांग करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अपने अधूरे घर को पूरा करने का सपना लिए रोजी रोटी की तलाश में केरल पहुंचे करही गांव का रामनारायण बघेल १७ दिसंबर को केरल में मॉब लींचिंग का शिकार हो गया और असामाजिक और आपराधिक तत्वों ने बांग्लादेशी समझकर दरिंदगी के साथ उसकी हत्या कर दिया पश्चात सामाजिक एवं मीडिया संगठनों के प्रयास के बाद मृतक रामनारायण का शव वायु मार्ग से गांव आने पर शासन प्रशासन के उपस्थिति में सम्मान जनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित हुआ, पर केरल सरकार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तक घोषित मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध नहीं कराई गई है जो जिम्मेदार लोगों का असंवेदनशील रवैया है इसलिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का सरकारों से आग्रह है कि पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा राशि प्रदान कर पीड़ित परिवार के आत्मनिर्भरता के लिए यथोचित और यथाशीघ्र पहल करे।
आज पीड़ित परिवार के संरक्षक एवं मृतक के भाई शशिकांत बघेल ने घटना के बारे में बताया कि रामनारायण काम की तलाश में १५_१६ दिसंबर को उसके पास केरल पहुंचा तथा दूसरे दिन काम के लिए निकला था जो लौटते समय भटक जाने से तथाकथित आरोपियों से पता पूछते हुए कागज पर लिखे मोबाइल पर कॉल करने का निवेदन किया जिस पर आरोपियों ने मृतक राम नारायण को बांग्लादेशी समझकर हाथ_लात और डंडे से बेरहमी से मारा जिससे उसके शरीर में ८० से भी अधिक चोटें आई और उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद कॉल पर घटना की जानकारी होने पर वह (शशिकांत बघेल) जो स्वयं मीडिया जगत से जुड़ा रहा है, केरल और छत्तीसगढ़ के मानवाधिकार एवं मीडिया से सहयोग की गुहार लगाई और अंततः सप्ताह भर के मशक्कत के बाद केरल सरकार प्रथम दृष्टया मृतक के साथ अमानवीय कृत्य को स्वीकार कर मॉब लींचिंग के इस मामले में अपनी भूमिका निभाते हुए २५ लाख और छत्तीसगढ़ सरकार ने ५ लाख मुआवजा राशि प्रदान करने की घोषणा के साथ शव के अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया, परन्तु घोषित मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को अब तक उपलब्ध नहीं हुई है। इस संबंध में शशिकांत ने आगे कहा कि शीघ्र ही केरल एवं छत्तीसगढ़ शासन के जिम्मेदार लोगों से अनुरोध कर रहे हैं तथा आवश्यकता अनुसार प्रतिकूल स्थिति में आप सभी सामाजिक एवं मीडिया के लोगों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
इन पलों में मृतक की पत्नी एवं दोनों पुत्र तथा विद्यासागर बघेल, प्रेम बघेल एवं मीडिया के नेतराम बघेल एवं शशिकांत बघेल के साथ मृतक के परिजन उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

