लोकेशन – दुर्ग
आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
एंकर – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक जिला भिलाई में दो दिन पहले भाजयुमो और एबीवीपी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने भाजयुमो नेता रोहन सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और एबीवीपी नेता मिहिर जायसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मिहिर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एबीवीपी नेता महिर जायसवाल ने उसके ऊपर पुलिस की गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनके साथी चाय की दुकान में बैठे थे, वहां रोहन सिंह और उसके साथियों ने आकर उनके साथ मारपीट की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। इसके बाद उनके लोगों ने रोहन सिंह के साथ मारपीट की है।
मिहिर का कहना है कि पुलिस को दोनो पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करना था, लेकिन पुलिस ने रोहन सिंह के कहने पर उनके खिलाफ जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया तो वहीं मिहिर के ऊपर हत्या के प्रयास की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। महिर को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वहीं इस बारे में भाजयुमो नेता रोहन सिंह का कहना है मिहिर और उसके दोस्तों ने कुछ दिन पहले उसके मामा के लड़के को मारा था। इस पर उसने फोन करके उनसे पूछा कि क्यों मारे हो। रोहन का आरोप है कि जब वो उनके बात करने उनके पास चाय की दुकान पर गया तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रोहन वहां से वापस आ गया।
इसके बाद महिर और उसके 40-50 लड़कों ने गैंग बनाकर उसको मारने के लिए खोजना शुरू किया। पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो स्मृति नगर पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए चाय दुकान पर पहुंची। रोहन का कहना है कि वो भी वहां पहुंचा तो उनके एक दो लड़कों ने हाथ में पंच और बेस बल्ला लेकर लोगों के ऊपर चलाने लगा।


ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

