सम्राट अशोक महान की 23 29 बी जयंती के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
दिनांक 5 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:00 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा मानवीय मूल्यों के संरक्षक, अखंड भारत के निर्माता प्रियदर्शी महान सम्राट अशोक महान की 2329 वीं जयंती के मौके पर कृष्णा नगर कैंप कार्यालय मथुरा में पुष्पांजलि सभा का एवं सम्राट अशोक का मानवीय मूल्यों के संरक्षण में योगदान नामक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिसकी अध्यक्षता किसान नेता धनीराम प्रधान जी ने की, संचालन एड विवेक कुमार ने किया
पुष्पांजलि सभा में सर्वप्रथम सम्राट अशोक के प्रतीकात्मक चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात मुख्य रूप से पधारे बाबा साहब वाहिनी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं महासचिव डॉ राजेंद्र प्रसाद लोधी ने सम्राट अशोक को संसार का मानवतावादी मानवीय मूल्य का संरक्षक एवं अखंड भारत का निर्माता बताकर पुष्पांजलि अर्पित की, साथ ही सम्राट अशोक के मानवीय मूल्यों के संरक्षण के क्रियाकलापों को आज भी प्रासंगिक बताकर अपील की l इस मौके पर पूर्व सैनिक ओमप्रकाश सिंह जी ने बताया कि सम्राट अशोक ने जियो और जीने का सिद्धांत का पालन करते हुए बहुजन नेता है का नारा दिया जो आज भी प्रासंगिक है जिसे आचरण में उतारने की आवश्यकता है
अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने बताया की सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था से प्रेरित होकर आज भारत में लोकतंत्र स्थापित है जो सबको राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ता है और सभी जीवों के कल्याण की बात करता है हम सबको मिलजुल कर रहने के साथ राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़कर समस्त जीवों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए
पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी में अशोक कुमार मास्टर, शेर सिंह, चित्रसेन मौर्य, लालमन सिंह, सुखवीर सैनी, साबिर खान, हेमराज सिंह ,सरदार महेंद्र सिंह, आकाश बाबू ,विवेक कुमार,धनीराम बाबा,राजेंद्र प्रसाद लोधी, लुकेश कुमार राही ,सुमित कुमार, राज गब्बर, कन्हैयालाल वेद
आदि मौजूद रहे।
भवदीय
लुकेश कुमार राही
अध्यक्ष
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन
जनपद मथुरा

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

