ग्राम प्रधानों को पेंशन व शस्त्र लाइसेंस मिले
पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को दिया
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
मथुरा। आज ग्राम प्रधानो ंकी पेंशन एव शस्त्र लाइसेंस आदि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अंत में डीएम कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।
जिसमें कहा कि प्रधान का संवैधानिक पद होने के बाबजूद पेंशन नहीं मिल रही है। जबकि सांसद विधायक भी वहीं संवैधानिक पद पर है उनको पेंशन दी जा रही है। प्रधानों को चुनकर मारा जा रहा है उनको गांवों में विकास कार्य करने नहीं दिया जा रहा है। प्रत्येक प्रधान को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, प्रधानों पर राजनीतिक विद्वेश से चलाए जा रहे झूंठे मुकदमें वापस लिए जाए, मुख्य मंत्री प्रोत्साहन योजना बडे़ गांवों के लिए है इस योजना में छोटी पंचायतों को भी शामिल किया जाए , मनरेगा की आईडी पासवर्ड ग्राम पंचायत को देने के आदेश दिए जाए, बल्देव को छोड़कर सभी ब्लाकों में मनरेगा की आईडी पासवर्ड जारी हो चुके हैं। जिससे बल्देव ब्लक में कार्यों के भुगतान नहीं हो पा रहे हैं।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष योगेश गौतम, अमर सिंह, विकास, जीतू, नीरज, विजेन्द्र, धर्मवीर, राधेश्याम, मानवेन्द्र, विष्णु, आनंद कुमार, ब्रज किशोर, ओम प्रकाश, दुर्गेश, किशन लाल आदि थे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

