धूमधाम से मनाया जाएगा महाकवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती
नयी दिल्ली : मैथिली भाषा के महान कवि / गीतकार रवीन्द्र नाथ ठाकुर का जन्मोत्सव 6 अप्रैल 2025 को राजधानी दिल्ली स्थित आइ टी ओ के राजेंद्र भवन सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा नागार्जुन ने महाकवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर को अभिनव विद्यापति से संबोधित किया करते थे। रवीन्द्र सांस्कृतिक मंच के महासचिव भोला झा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डाँक्टर गंगेश गुंजन होंगे जबकि मैथिली भाषा के विद्वान व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रख्यात विद्वान प्रो देवशंकर नवीन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ज्ञानतोष झा ,चेतना समिति पटना के पूर्व अध्यक्ष श्री विवेकानंद झा तथा मुम्बई के फिल्म अभिनेता श्री ललितेश झा मंचासीन होंगे। झा ने बताया की इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के सात संस्थाओं को रवीन्द्र मैथिली सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षाविद् एवं मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ महेन्द्र नारायण राम को रवीन्द्र साहित्य सम्मान, प्रख्यात नाटककार श्री महेंद्र मलंगिया को रवीन्द्र नाटक सम्मान एवं लोकप्रिय संगीतकार श्री सतीश अर्पित को रवीन्द्र संगीत सम्मान प्रदान किया जाएगा।
महासचिव भोला झा ने बताया कि इस अवसर पर रवीन्द्र जी की गीतों को श्री अवनींद्र ठाकुर, श्री देवानंद झा, सुश्री स्नेहा झा, श्री क्षितिज मिश्रा व सुश्री अदिति कलाकार प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन श्रीमती आभा झा व श्री हेमंत झा करेंगे। संस्था के अध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्र की अगुवाई में श्री विद्यानंद ठाकुर, श्री तपन झा, श्री राहुल झा, श्रीमती विभा सिंह, श्री विमल मिश्र, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री मदन झा, श्री बोधकॄष्ण झा, श्री मणिकांत झा, श्री वाल्मीकि प्रसाद सिंह बढ चढ कर सहयोग दे रहे हैं।
राज्यसभा सांसद व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री हुकुमदेव नारायण यादव ने संस्था की सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए रवीन्द्र जन्मोत्सव की बधाई दी है।
महासचिव
रवीन्द्र सांस्कृतिक मंच

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

