महेश वर्मा ब्यूरो चीफ मथुरा
कोतवाली सुरीर क्षेत्र के एक गांव में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर अंगद सिंह ने #सवर्ण_समाज व #दलित_समाज के एक जाति विशेष के उत्पीड़न के मामले में दोनों पक्षो में कराया समझौता!
हाल ही में सुरीर क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ ठाकुर समाज व जाटव समाज में, पूरे क्षेत्र के नेता लग गए थे, दोनों पक्षो का लेकिन कोई समझौता नहीं करा पाया था क्योंकि उसमे ठाकुर समाज के ब्यक्ति की गलती थी और जाटव समाज बहुत आक्रोश था उनके मान सम्मान की बात थी इस विवाद की जानकारी ज़ब ठाकुर अंगद सिंह को पता चला कि दो जाति के पक्षो में विवाद हो रहा हैं और किसी पर समहल नहीं रहा हैं तो अंगद ठाकुर ने जाटव समाज से मुलाक़ात कर समझाया और बताया कि में स्वयं बाबा साहब की विचार धारा पर व PDA कि रणनीति पर राजनीती क्षेत्र में जनता के बीच काम कर रहा हूँ, और हम सभी को मिल झुलकर यही रहना होगा तो जाटव समाज सुलह नामा करने को राजी हो गया, और दोनों पक्षो में हो रहें तनाव को तुरंत समाप्त कराया व गले मिलवाकर विवाद खत्म कराया व भाईचारा निभाने की नसीहत दी,और मामला समाप्त होने के बाद अंगद ठाकुर ने अपनी पीड़ा बताई और कहा कि मुझे कुछ लोग मेरी समाज का मुझे विरोधी बताते हैं, मैं अंगद ठाकुर इस प्रकरण से अलग रहता तो सायद बड़ी गंभीर धारा sc /st एक्ट में मुकदमा लिख जाता, और जेल जाना पड़ता, अब बताओ क्या मैं अपनी समाज का विरोधी हूँ, मेरे भाइयों मैं अपनी समाज से विशेष प्रेम करता हूँ,और सभी को अपनी-अपनी जाति ( समाज ) से प्रेम रखना भी चाहिए लेकिन ये देश संविधान से ही चलेगा किसी एक जाति विशेष की तानाशाही नहीं चल सकती क्योंकि देश में संविधान सर्वप्रथम स्थान पर हैं,हम तानाशाही नहीं कर सकते!!

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

