लोकेशन – दुर्ग
भिलाई का सबसे बड़ा भगवा ध्वज लहराएगा सेक्टर-9 में, मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने की स्थापना
एंकर – भिलाई नगर मे श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-9 चौक पर विशाल भगवा ध्वज की स्थापना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और भगवान की आरती से हुई, जिसके बाद ध्वज स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरे वातावरण को जय श्रीराम की गूंज से भगवामय कर दिया।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि इस्पात नगरी भिलाई में सेक्टर-9 चौक पर सबसे बड़ा भगवा ध्वज लहराने जा रहा है। यह ध्वज हमारी संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपनी आस्था को सशक्त कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं का महत्व समझा रहे हैं। यह आयोजन हमारे सनातनी एकता और समर्पण का प्रतीक है।”
बाइट – मनीष पाण्डेय ( समिति के युवा शाखा अध्यक्ष )


ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

