लोकेशन – दुर्ग
हिंदू नववर्ष पर आयोजन
श्रीराम खाटू श्याम के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल डेका
एंकर –हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में भिलाई सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का यह चतुर्थ वर्ष है। छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने सम्पूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया। राज्यपाल डेका एवं अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लुत्फ उठाया। इससे पूर्व राज्यपाल ने मंच में स्थापित श्री राम खाटू श्याम की प्रतिकृति का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन व अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक गण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। इसका आयोजन भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के प्रमुख व भाजपा नेता अतुल पर्वत ने किया था।
बाइट – किरण सिंह देव ( छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष )

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

