प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 18 अप्रैल 2025
स्थान: रायपुर/जांजगीर, छत्तीसगढ़
विषय: नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट – भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव व सोनिया गाँधी – राहुल गाँधी का पुतला दहन।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र देवांगन ने आज पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।
चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।
युवा मोर्चा की माँगें:
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।
श्री देवांगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जिन्होंने देश की भावी पीढ़ी के साथ धोखा किया है। देश अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा छतीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के पुतले का दहन कर रही है।
–== समाप्त ==–
आपका
जितेन्द्र देवांगन
प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़
मो. 9329884717, abvp.jitendra@gmail.com

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

