गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 अप्रैल 2025
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के फलस्वरूप गिरफ्तार होने एवं पुलिस अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक निरूद्ध रहने पर श्री संतोष कुमार चन्द्रसेन, राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा तहसील पेण्ड्रारोड को निलंबत कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत् जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि
कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर केम्प गौरेला द्वारा प्राप्त सूचना पत्र के अनुसार संतोष कुमार चन्द्रसेन राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा, तहसील पेण्ड्रारोड जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 0/2025, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के तहत् दिनांक 15 अप्रैल 2025 को 50000/- रूपये (पच्चास हजार रूपये) की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के फलस्वरूप गिरफ्तार होने एवं पुलिस अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक निरूद्ध रहने से उन्हें सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 दो (ख) में निहित प्रावधान अनुसार दिनांक 15 अप्रैल 2025 से निलंबित किया जाता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

