Gaurela-Pendra-Marwahi – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने युवक चिल्ला साय एक्का को कुल्हाड़ी से काट डाला। 6 जून को पति पत्नी ने मिलकर उसका शव ग्राम कठौतिया के खेत में फेंक दिया था। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, दोनों आरोपी बुधराम सिंह ने गुस्से में आकर उसने टांगी से चिल्ला साय के सिर और शरीर पर कई वार किए। मौके पर ही चिल्ला साय की मौत हो गई।
पुलिस ने महज 24 घंटे में एक हत्या का मामला सुलझा लिया है। थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। एसपी सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली गई है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

