Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range @followers @topfans
रायगढ़, 19 सितंबर । एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चक्रधरनगर पुलिस ने पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में नदी किनारे लुक-छिपकर नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले इंदिरा नगर निवासी धीरज बरेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी में उसके जेब से आठ नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन (₹232) बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के बृजराजनगर निवासी किशन अग्रवाल और रायगढ़ इंदिरा नगर के चंद्रकांत निषाद उर्फ बाबू से 100-100 रुपये में इंजेक्शन खरीदकर नशा करने वालों को 150 से 200 रुपये में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से पहले ही बिके दो इंजेक्शन की रकम 300 रुपये भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी धीरज बरेठ पिता कन्हैया बरेठ, उम्र 19 वर्ष, निवासी भोला गली इंदिरा नगर थाना सिटी कोतवाली, के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय नारायण यादव, चन्द्रकुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल शामिल थे ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

