रायगढ़, 16 मार्च 2026/ जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय रायगढ़ से किया गया। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी समय में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। इस अभियान के माध्यम से जिले के लगभग 12 हजार छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के शुभारंभ में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण से अवश्य लाभान्वित कराएं। नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। यह टीकाकरण कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानु पटेल ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99 प्रतिशत मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस होता है। कम आयु में यह वैक्सीन लगाए जाने से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। इस अवसर पर डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा, सीपीएम डॉ. सोनाली मेश्राम, मितानिन दीदियां तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

