महामहिम राज्यपाल
छत्तीसगढ़
द्वारा: जिलाधीश, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
माननीय महोदय,
1. यह कि नगर पालिका गौरेला द्वारा पारित प्रस्ताव कि “टीकर बाईपास में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाई जाए” में ज्योतिपुर चौक का कोई उल्लेख नहीं है क्योंकि उपरोक्त भूमि का आधिपत्य जोगी परिवार का है।
2. यह कि वैधानिक रूप से नगर पालिका गौरेला केवल “पब्लिक लैंड” में प्रतिमा स्थापना करने हेतु प्रस्ताव पारित कर सकता है न कि किसी के आधिपत्य की निजी भूमि में।
3. यह कि नगर पालिका गौरेला एवं किसी भी अन्य प्रशासनिक-सरकारी संस्था अथवा अधिकारी को निजी आधिपत्य की भूमि में किसी की भी प्रतिमा स्थापित करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है।
4. यह कि ज्योतिपुर चौक को १९३२ के पूर्व स्वर्गीय मेंजेस ने क्रय करके (ख़रीद के) उसमें अकाल ग्रस्त क्षेत्र में राहत पहुँचाने के लिए कुआं निर्माण किया था, जिसका भौतिक प्रमाण आज भी इस स्थल पर मौजूद है।
5. यह कि उपरोक्त चौक की सम्पूर्ण सम्पत्ति आज़ादी के उपरांत रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से संचालित उसके मालिक, एक अमरीकी संस्था ने २०२० से लेकर उसके प्रतिसंहरण तक अतुल आर्थर के पक्ष में “पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी” प्रदान की, जो कि वर्तमान में क़ानूनी रूप से लागू है।
6. यह कि २०२१ में स्वर्गीय अजीत जोगी के स्वर्गवास के उपरांत उपरोक्त निजी आधिपत्य की भूमि के “पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी” के आधार पर अतुल आर्थर एवं सोसाइटी के सभी जीवित प्रमुखों, प्राचीनों एवं पादरियों ने उपरोक्त ज़मीन में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय अजीत जोगी की प्रतिमा एवं उद्यान स्थापित करने हेतु अनापत्ति पत्र जारी किया था।
7. यह कि उपरोक्त ज़मीन पर चबूतरा एवं उद्यान निर्माण कार्य हेतु तत्कालीन विधायक डॉ श्रीमति रेणु जोगी ने उपरोक्त निजी भूस्वामी को इस शर्त पर ₹३.५ लाख अपनी विधायक निधि से प्रदान किए थे की चबूतरे में उनके द्वारा निर्मित स्वर्गीय अजीत जोगी की आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
8. यह कि उपरोक्त निर्माण कार्य की एजेंसी नगर पालिका गौरेला को नामांकित किया गया था।
9. यह की विधायक निधि से उपरोक्त अनुबंध में निजी आधिपत्य की भूमि में केवल चबूतरा एवं उद्यान का निर्माण कार्य नगर पालिका गौरेला द्वारा कराया जाना था तथा चबूतरा के ऊपर उनके परिवार के क्रय से निर्मित स्वर्गीय अजीत जोगी की आदम कद मूर्ति स्थापना की जानी थी।
10. यह कि मिशन द्वारा जोगी परिवार को दी गई आधिपत्य की निजी ज़मीन में स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थापित करने का जिलाधीश को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया आवेदन न केवल ग़ैरक़ानूनी बल्कि हास्यपद है।
11. यह कि उपरोत्क वस्तुस्थिति को संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ज्योतिपुर चौक में स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा का तत्काल लोकार्पण करने का निर्देश जारी करे।
12. यह कि ऐसा ना करने में सम्पूर्ण जवाबदारी राज्य एवं जिला प्रशासन की होगी।
सादर
अमित-रेणु जोगी
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

