

दिनांक 07.06-2025
स्कूली वाहनों में बच्चों की परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्कूल बसों का पुलिस लाइन जांजगीर में कैंप लगाकर फिटनेस चेक/ भौतिक सत्यापन किया गया
शिविर में जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई।
स्कूली वाहन चालकों का अनुभवी चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया*
जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड, यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।
जांच के दौरान स्कूल बस चालकों को स्कूल बस/छोटी वाहनों को नियमानुसार फिटनेश रखने एवं निर्धारित मापदंड में वाहनों को रखने समझाइश दिया गया है, यदि आगामी शिविर में स्कूलों बसों में कमियां पाई जाएगी तो, वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।*
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दिनांक 07.06.2025 को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर शिक्षण सत्र की सुरुवात के पहले जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया।
आयोजित शिविर में जिले के कुल 72 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की
भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 04 चालकों को आंखों से संबंधित
समस्या थी जिन्हें हायर सेंटर सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

