दिनाक 07.06.2025
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया, रॉड एवं डंडा को किया गया है बरामद*
आरोपीयों के विरूध्द धारा 296, 109 (1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी का नाम
1. रामलखन यादव उम्र 45 वर्ष,
2. भरत लाल यादव उम्र 43 वर्ष,
3. किरन यादव उम्र 35 वर्ष साकिनान भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.2025 को सुबह आहत् बाली यादव व भाई नान्हू यादव दोनो बांधाखार खेत तरफ गये थे तभी आरोपियों द्वारा खेत के धान को काटने की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गाली गलीच देकर जान से मारने की नियत से टंगिया, रॉड, डण्डा से प्राण घातक हमला कर दिया जिसकी सूचना पाकर आहत् के परिजन खेत गये और इलाज के लिए आहतों को पामगढ़ अस्पताल ईलाज कराने लाये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप. क्र. 260/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुटे के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आहतो का डाक्टरी मुहिजा कराया गया जो गभीर चोंट होने से हायर सेंटर रिफर किये है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया, जो घटना कारित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त टंगीया, रॉड, एवं डण्डा को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

