जांजगीर-चांपा 18 मार्च 2026/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान, अमित केंवट, आशुतोष गोपाल, जगमोहन पाटले, राजकुमार ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

