दिनांक 07.06.25
नबालिक बालिका को डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपी हेमंत साहू उर्फ भोलु उम्र 24 वर्ष निवासी पिसौद थाना सिटी कोतवाली जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.05.2025 को रात्रि करीबन 08.00 बजे पीड़िता को आरोपी द्वारा मोटर सायकल में घर छोड़ देने की बात को लेकर मोटर सायकल में बैठाकर सुनसान जगह में ले जाकर डरा धमका कर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया कि सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 523/2025 धारा 65 (1) 351(3) बीएनएस 04 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कस्यप के मर्ग दर्शन में आरोपी हेमत साहू उर्फ भोलु को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको DSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

