जांजगीर चांपा।
जांजगीर जिला में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से संचालित हो रहा है,केरा कछार से ट्रैक्टर और हाइवा से कोरबा की ओर रेत परिवहन किया जा रहा है।जिले में कई जगह ऐसे है जहां चैन माउंटेन सहित जेसीबी से नदी से रेत निकालने का काम जारी है।ऐसा नहीं है कि इसकी सूचना खनिज विभाग को नहीं है इन्हें बकायदा फोन करके सूचना दी जाती है मगर खनिज अधिकारी अनिल साहू द्वारा कार्रवाई करने का कष्ट नहीं उठाया जाता सूचना देने अनिल साहू को फोन लगाया जाता है मगर फोन उठाने का कष्ट नहीं करते शायद उन्हें कुर्सी गरम करने में ज्यादा अच्छा लगता हो।जब से जांजगीर में खनिज अधिकारी के पदभार ग्रहण अनिल साहू की हुई है जिले में अवैध रेत परिवहन खुलेआम किया जा रहा है।अवैध रेत परिवहन से शासन को लाखों रूपये की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है अगर नियम से सभी गाड़ियों का रॉयल्टी ली जाए तो शासन को फायदा होगा मगर खनिज विभाग की उदासीनता से शासन को नुकसान हो रहा है।सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है बिना नंबर के सैकड़ो ट्रैक्टर सड़क पर रेत लोड कर फर्राटे भर रही है जिस पर राह चल रह लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ट्रैक्टर हो चाहे हाइवा तेज रफ्तार से रेत सड़क पर हवा के साथ उड़ता है और पैदल चलने वाले और बाइक पर चलने वाले लोगों की आंखों पर रेत की कण जोरों से आंखों में पड़ता है जिस पर राह चलने वालों को काफी गुस्सा आता है मगर आखिर में वह करें तो क्या करें तेज रफ्तार से भारी वाहन गुजर जाते हैं जिसमें लोड हाइवा के साथ रेत बाहर सड़क पर उड़ते हैं और इन्हीं मुसीबत के साथ लोगों को आवागमन करना पड़ता है।ट्रैक्टर की रफ्तार आप फोटो पर देख सकते है सड़क पर रेत से भरी ट्रैक्टर पलट गई है हालांकि इस दुर्घटना से जान की हानि होते होते बच गई। खनिज विभाग छोटे-मोटे एक दो कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपाती है देखा जाए तो खुलेआम कई जगह चैन माउंटेन जेसीबी सहित उत्खनन का नदी में कार्य चल रहा है और कार्रवाई के बाद फिर उत्खनन जारी हो जाती है रोक नहीं लग पाती यह एक बहुत बड़ा सवाल है कि आखिर अवैध रेत उत्खन पर कब पूर्ण तरह से रोक लगा पाएंगे ।बरहाल देखना है की खबर लगने के बाद इस पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह रवैया लगातार जारी रहेगा।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

