6 हजार बच्चों को वितरण किये पाठ्य सामग्री से भरे बैग
बैग पाकर ब्रजवासी बच्चों के चेहरे खिले बोल उठे राधे राधे
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
बरसाना( मथुरा)। जगद्गुरु कृपालु परिषद् रंगीली महल संस्था के द्वारा श्री राधारानी की नगरी बरसाना क्षेत्र के 39 स्कूलों के 6 हजार बच्चों को पाठ्य सामिग्री व अन्य सामान से भरे हुए बैगों का वितरण किया गया। इन बैगों को पाकर ब्रजवासी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
संस्था के सेके्रटरी नितिन गुप्ता ने स्कूली बच्चों को बैग वितरण करते हुए कहा कि बरसाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के स्कूली बच्चों को लगातार 11 वर्षों से हर वर्ष के अंदर तीन बार सामग्री वितरण करती है। उन्होंने कहा कि हमारे गोलोकवासी संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज ने इस मुहिम की शुरुआत सन् 2014 में की थी। संस्था आज भी संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज के ही आशीर्वाद से बरसाना क्षेत्र के 6 हजार निर्धन छात्र – छात्राओं को पाठ्य सामग्री के साथ दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं का वितरण किया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि ब्रजवासी बच्चों की सेवा करने से संस्था को एक नई ऊर्जा के साथ ताकत भी मिलती है।
रंगीली महल परिसर में हुए कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों की चहक से गुंजायमान हो उठा। पाठ्य सामग्री से भरा हुआ बैग पाकर बच्चे खुशी में झूमते हुए राधे-राधे के साथ जगद्गुरु कृपालु महाराज के भी जयकारे लगा रहे थे। संस्था के अनुयाई बड़े ही भाव से बच्चों को फ्रूटी के साथ प्रसाद देकर उनका दुलार करते दिखे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

