लोकेशन – रायपुर
नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल,4 प्रेशर IED बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया है। JTF कैंप भीमाराम से कोबरा 204 की टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED लगे होने की वसूचना पर खोजबीन शुरू की तो उन्हें भीमाराम से 2 किमी. की दूरी पर पुसगुफा की ओर नक्सलियों के द्वारा बीयर बॉटल में लगाये गये 4 प्रेशर IED बरामद हुए।
मिली जानकारी अनुसार 204 कोबरा की बीडी टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को बड़ी कामयाबी मिली है।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

