मफतलाल बने उपजा के जिलाध्यक्ष और सुशील महामंत्री
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मफतलाल
मथुरा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संगठन को नया रूप देने के उद्देश्य से मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मफतलाल अग्रवाल को जिलाध्यक्ष और सुशील गोस्वामी को महामंत्री का दायित्व सौंपा।
शनिवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। उपजा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मफतलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले में पत्रकारों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संगठन के सदस्यों से अनुरोध किया कि उपजा से जुड़े। पदाधिकारी गलत कामों के लिए संगठन का दुरुपयोग न करें। इस मौके पर उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने माँ सरस्वती वा हनुमान जी के चित्रपट के सामने दीप जला कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान मथुरा के पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने नवीन जिला कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों के हक हकूक की रक्षा करते हुए उपजा पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करता रहा है। पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष मफतलाल अग्रवाल, महामंत्री सुशील गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुरेश उपमंन्यु, वीर नारायण शर्मा, पवन आनंद, कोषाध्यक्ष अजय वाष्र्णेय कोषाध्यक्ष, जिला मंत्री विवेक मथुरिया, पवन गोयल, धनीराम अग्रवाल, मंत्री यतीन्द्र तिवारी , कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, विजेंद्र रिंकू, खन्ना सैनी मनोनीत किये। जिला इकाई के अलावा मथुरा, गोवर्धन, व छाता तहसील के अध्यक्ष की भी घोषणा की। जिसमे रवि यादव को मथुरा तहसील अध्यक्ष एवं देव ज्योति द्विवेदी को मथुरा तहसील महामंत्री, श्याम जोशी को गोर्वधन तहसील अध्यक्ष और देवेश गौड़ को छाता तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त जिला महामंत्री सुशील गोस्वामी ने बताया की 30 अप्रैल तक जिला कार्यकारिणी का सम्पूर्ण गठन कर जिले की सभी तहसील व नगर इकाईयों का भी गठन कर लिया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेश वाष्र्णेय व संचालन पवन गोयल ने किया। सुशील गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

