

श्री हनुमत् पूजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ शुरू हुआ श्री मलूकदासजी का 451वां जयन्ती महोत्सव
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
वृन्दावन। श्रीमद् जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री मलूकदास देवाचार्य जी का 451वां जयन्ती महोत्सव का शुभारंभ श्री हनुमत् जयन्ती पर श्री हनुमान जी के पूजन, अर्चन एवं अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनांे के साथ हुआ। वंशीवट स्थित श्री मलूकपीठ बिहारी सेवा संस्थान में आयोजन का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री हनुमान जी के श्री विग्रह के षोडशोपचार पूजन, अर्चन एवं पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का सवा मन लड्डू का भोग भी लगाया गया। तदोपरान्त बृज संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान श्री रासलीला का आयोजन प्रसिद्ध रासाचार्य श्री कुंज बिहारी जी के निर्देशन में हुआ, जिसमें श्री राधा- कृष्ण जी के बाल स्वरूपों द्वारा बंशी चोरी का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे सभी उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये। सांध्यकालीन सत्र में श्री पहाड़ी बाबा भक्तमाली गौशाला स्थित सत्संग हॉल में देश के अग्रणी संत श्री मलूक पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू डॉ राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। व्यास पीठ से बोलते हुए उन्होंने श्री भागवत जी के महात्म्य का वर्णन करते हुए इसे कलिकाल में लीला रसिक श्री कृष्ण का साक्षात स्वरूप बताया। इससे पूर्व व्यास गद्दी पर विराजमान मलूक पीठाधीश्वर डॉ राजेन्द्र दास देवाचार्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता श्री कृष्णचन्द्र शास्त्री ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं व्यास गद्दी पूजन के साथ किया। इस अवसर पर सतोहा बाबा, श्री राधावल्लभ जी के अनन्योपास रसिक संत श्री रसिक माधव दास जी के अतिरिक्त अनुराग दास जी, धनंजय दास जी आदि सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों श्रद्धालुगण भी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

