सक्ती, 20 दिसंबर 2025 युवाओं एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र की खेल-संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद खेल महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 23 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से जिला मुख्यालय सक्ती के नंदेलीभांठा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़ एवं गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों को सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग पृथक-पृथक आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

