सक्ती, 20 दिसम्बर 2025// जांजगीर-चाम्पा वनमंडल के अंतर्गत संचालित वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती में वनरक्षकों के 67वें प्रशिक्षण सत्र के सत्रांत अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी, वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती हिमांशु डोंगरे के द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को “गार्ड ऑफ ऑनर” देकर किया गया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ, शुरू हुआ। सर्वप्रथम संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी, वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती हिमांशु डोंगरे के द्वारा 67वें प्रशिक्षण सत्र के प्रगति प्रतिवेदन का पठन किया गया। मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण करने के साथ-साथ विशयो में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वालो को पुरस्कार दिए गए। “वन वर्धन एवं वनस्पति शास्त्र” में तिजऊ राम नेताम “वन सर्वेक्षण एवं वन अभियांत्रिकी” में तिजऊ राम नेताम, “वन प्रबंध एवं वन उपयोगिता” में जगेश्वर तथा “वन विधि एवं वन सुरक्षा” में मोहन लाल साव को विषय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सत्र में प्रथम स्थान तिजऊ राम नेताम, कवर्धा वनमण्डल के वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों को प्राप्त हुआ एवं आल राऊण्डर प्रशिक्षणार्थी धर्मेन्द्र, कवर्धा वनमण्डल को घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने आशिर्वचन में प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को विभागीय कार्य में उतारकर अच्छी गुणवत्ता के साथ कार्य करने हेतु कहा गया। मैदानी क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप कार्य करते हुए आमजनों के हित में कार्य करते रहने तथा आम जनों एवं ग्रामीणों के मध्य आपसी सामन्जस्य स्थापित कर विभाग की छवि अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण उपरांत उच्च स्तरीय कार्य प्रदर्शन की आशा प्रकट की गई, साथ ही वन विद्यालय सक्ती के क्रमिक उन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न प्रतिस्पधाओं के विजेता एवं उप विजेता प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में सहायक अनुदेशक छोटेलाल डनसेना, वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा सुश्री शिखा झा, वन परिक्षेत्र,अधिकारी सक्ती कुवेरचरण बरिहा, वन परिक्षेत्र अधिकारी चापा चितराम राठिया, अतिथि व्याख्याता राधेलाल शुक्ला, सेवानिवृत्त उप वनक्षेत्रपाल सुरेन्द्र मोहन शुक्ला, सेवानिवृत्त उप वनक्षेत्रपाल रामचन्द्र यादव, सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल एवं पी.टी.आई. उत्तम सिन्हा, वनपाल सुखदेव बिराट, वनरक्षक सत्यवान यादव, गेमगार्ड श्रीमती अंजली डहरिया, भा.वा.चा. मनवेल मिंज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डाटा एन्ट्री ऑपरेटर गोविन्द शरण शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक वनरक्षक प्रशिक्षण शाला, सक्ती शिवेन्द्र साहू के द्वारा समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम का सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया ।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

