जांजगीर-चांपा 19 दिसंबर 2025 कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 21 दिसम्बर 2025 से तीन दिवसीय अभियान में 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जायेगा। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 28873 बच्चे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 125041 बच्चे कुल 153941 को पोलियो ड्राप्स पिलाकर लाभान्वित किया जाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.के.मरकाम ने बताया कि इसके लिए जिले में 922 बूथ, ट्रांजिट दल 21, मोबाइल दल 10 जिसमें विकासखण्ड नवागढ़ के 255 बूथ, अकलतरा 154, बलौदा 175, पामगढ़ 170, बम्हनीडीह 167 बूथ बनाये गये है। ट्रांजिट टीम बस स्टैन्ड एवं रेल्वे स्टेशनों पर कार्यरत रहेंगे तथा मोबाइल टीमों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर बाहर के बस्ती क्षेत्र, मजदूरी करने वालों की अलग बसाहट ईटा भट्ठा, गिटटी खदानों, नदी किनारे के अलग से बसाहट, ग्रामों के दूरस्थ स्थान, घुमन्तू जनसंख्या का बसाहट आदि स्थानों पर रहने वालो के बच्चों को खोजकर पोलियो दवा पिलाई जावेगी।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु राजस्व, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग सहित मितानिनों, कोटवार, निजी चिकित्सालय, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता लिया जाएगा। अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु 192 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, वहीं राज्य, जिला, विकासखण्ड एवं सेक्टर स्तर के अधिकारियों द्वारा पल्स पोलियो अभियान की सतत निगरानी की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि 0 से 05 साल तक के सभी बच्चों को 21 दिसंबर 2025 को पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो वैक्सीन की दो बूंद की खुराक अवश्य पिलायें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

