जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे शामिल
जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज, आयोजन को लेकर किये जा रहें व्यापक व्यवस्थाएँ
सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
जांजगीर-चांपा 19 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत 22 दिसम्बर को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्याें पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ABOUT EDITOR

Latest entries
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त

