सक्ती, 19 दिसम्बर 2025 कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग सक्ती द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर वरिष्ठजन, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंगी व्यक्तियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज उभय लिंगी व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के उभय लिंगी व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु समाज कल्याण विभाग कार्यालय ग्राम पंचायत जेठा सक्ती में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनके संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज की मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सहभागियों को विभागीय योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आडिल पंच श्रीमती परमेश्वरी कुमारी साहू, महेंद्र कुमार (उर्फ महिमा), गुलशनदास (उर्फ मोनी) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़March 19, 2026नववर्ष पर अधिवक्ता परिषद ने तिलक चंदन लगा अधिवक्ताओं को दी बधाई

