अपराध में आरोपी युवक और सहयोगी युवक का मामा गिरफ्तार
आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर बनाई पहचान और फिर नाबालिग बालिका को उकसाया
पीड़ित बालिका ने बताया कि तीन माह पहले उसकी नितेश से इंस्टाग्राम पर जान-पहचान हुई थी। इंस्टाग्राम चैट से मोबाइल नंबर लेने-देने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। नितेश ने प्रेम का झांसा देकर शादी का वादा किया और इंदौर आने को कहा, जिस पर 06 नवंबर को बालिका अपनी सहेली के साथ घर से निकल गई। इंदौर स्टेशन पर नितेश उन्हें लेने पहुंचा और अपने मामा के घर ले गया। दो दिन बाद बालिका की सहेली को रायगढ़ जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया गया। चक्रधरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर में आरोपी युवक और उसके मामा दोनों को गिरफ्तार किया ।
#इंस्टाग्राम के उपयोग पर आवश्यक संदेश
इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबियों से चैटिंग करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और विश्वास में आकर मिलने जाने से गंभीर अपराध घटित हो सकते हैं। पुलिस अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नियमित नजर रखें, उनसे सोशल मीडिया के जोखिमों पर खुलकर बात करें और किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क बनाए रखने पर सतर्क रहने की सीख दें। नाबालिग बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग सीमित और निगरानी में करने दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
गिरफ्तार आरोपी –
1. नितेश नायर पिता दामोदर नायर उम्र 30 वर्ष निवासी देवास रोड लसुड़िया मोरी थाना लसुडिया जिला इंदौर (म.प्र.) मुख्य आरोपी
2. लालसिंह जादौन उर्फ मामा पिता प्रेम सिंह जादौन उम्र 55 वर्ष निवासी 1099/30 नन्दा नगर थाना परदेशीपुरा जिला इंदौर हा०मु० देवास रोड लसुड़िया मोरी थाना लसुडिया जिला इंदौर (म.प्र.) सहयोगी

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

