सक्ती 20 नवम्बर 2025 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज एकलव्य आवासीय विद्यालय, पलाडीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं की स्थिति एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर तोपनो ने हॉस्टल का भी निरिक्षण किया , जहाँ उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता, सुरक्षा मानकों तथा कमरों की स्थिति की विस्तारपूर्वक जांच की। साथ ही हॉस्टल की मेस व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम मे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कक्षा 10वीं में भी पहुंचे और शिक्षण व्यवस्था को देखते हुए अध्ययरत विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने विद्यालय के ऑडिटोरियम तथा निर्माणाधीन वाइस प्रिंसिपल क्वार्टर का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली, कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन के शिक्षण कार्यों का अवलोकन करते हुए छात्रों के हित में सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सहित एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द के सम्बंधित स्टाफ उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

