सक्ती, 21 नवम्बर 2025// जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉक मे ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत रामभाठा मे ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर समापन किया गया। जिसमें 5 जोन गोपालपुर, कोटमी, सकराली, देवरघटा एवं रामभांठा के विजयी प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिये। जिसमें एकल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, लंबी कुद, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा एवं दलीय खेल प्रतियोगिता मे कबड्डी, खो-खो, बालीबाल, रस्सा-कस्सी खेल का आयोजन किया गया। सांसद खेल महोत्सव अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का मूल आधार हैं। सांसद खेल स्पर्धा से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। यह छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओ को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक अनुठा प्रयास हैं। जनपद पंचायत डभरा मे आयोजित ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर श्रीमती संयोगिता यूद्धवीर सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अंजू संजू पटेल, ग्राम पंचायत रामभांठा सरपंच श्रीमती डिलेश्वरी, उप सरपंच एवं पंचगण, ग्राम पंचायत रामभांठा, दिनेश बरेठ, नेतराम चन्द्रा, घासीराम अग्रवाल, भूपेन्द्र शंकर पटेल, जितेन्द्र साहू, प्रेमचंद टंडन, सोहन सोने, संजू पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डभरा सी.के. आदिले, धमेन्द्र पटेल, रेशम लाल पटेल, भोलाराम पटेल, सत्येन्द्र पटेल, प्रेमलाल पटेल, छत्रपाल पटेल, पुनीत साहू, आशीष पटेल, संजय धिरहे सहित कार्यालय जनपद पंचायत डभरा के अन्य सभी अमले, शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक, क्रीड़ा शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित प्रत्येक जोन से आये विभिन्न प्रतिभागी, जोन से संबंधित ग्राम के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

