नगर निगम में हुए फर्नीचर घोटाले की जांच को सपा युवजन ने सभा ज्ञापन दिया
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
मथुरा। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त रामजीलाल को ज्ञापन दिया
जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा 35 लाख रुपए का जो फर्नीचर खरीदा गया है उसमें लाखों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है जिस कुर्सी की कीमत बाजार में 12 हजार रुपए है उसे 19 हजार रुपए तक में खरीदा गया है वहीं मेज अलमारी अन्य सामान भी अधिक कीमत में खरीदा गया है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है उसको बक्शा नहीं जाना चाहिए ये जनता की गाड़ी कमाई के पैसे से खरीदा गया है सामान है हम निष्पक्ष जांच के साथ कार्यवाही की मांग करते हैं
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, मथुरा के फर्नीचर खरीद में लाखो का घोटाल” हुआ है।
जिस फर्नीचर की खरीद की गई है, उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुर्सियां महंगी हैं, लेकिन उसके अनुरूप उनकी गुणवत्ता नहीं है। ऐसा ही हाल टेबलों का है। अन्य सामान की खरीद में भी खेल किया गया है। कृपया उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराने की कृपा करें तथा दोषी कर्मचारियों, अधिकारियो व बाबू, कंप्यूटर आपरेटर और जो भी दोषी हो उन सभी के विरुध कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे अगर नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो समाजवादी युवजन सभा धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी
ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी,जिला महासचिव साबिर उस्मानी,रवि दिवाकर,सिम्मी बेगम,साहिल मलिक,आदिल मलिक,शाहरुख उस्मानी,हरदीप चौधरी,शोएब कुरैशी,यूसुफ खान, आदि उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

