वाल्मीकि समाज की समस्याएं की जाएं दूर
मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा डिप्टी कलेक्टर को
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
महेश वर्मा ब्यूरो मथुरा
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू बाल्मीकि के नेतृत्व में आज सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। इसके बाद सफाई कर्मचारी नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन दिया।
प्रातीय अध्यक्ष महेश काजू ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ के निर्णयानुसार वंचित सफाई बाल्मीकि समाज के कल्याणार्थ पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक प्रदेश की भांति उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति\अनुसूचित जन जाति के आरक्षित कोट में उप वर्गीकरण को लागू किया जाए, सेवा निवृत्ति के पश्चायत सफाई कर्मचारियों को करीब 8000 पद रिक्त पडे़ हुए हैं उन पदों पर नियुक्ति की जाए, संविदा कर्मचारियों के नियमित किया जाए, आउट सोर्सिंग ड्राइवर का मासिक वेतन 25 हजार रुपये मासिक किया जाए, बाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को अपनी पार्टी से जयादा संख्या में लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा में भेजा जाए, बाल्किम समाज की कन्याओं को प्राथमिक से उच्च शिक्षा नि:शुल्क की जाए है।
ज्ञापन देने वालों प्रातीय महामंत्री अश्वनी कुमार, रविकांत, लाला बाबू,बंटी, गुपाल, ताराचंद, खेमचंद, नरेश चंदेल, मोहित सेन, मुकेश, रुपचंद चंदेल, आनंद, धर्मेन्द्र, कन्हैया लाल चंदेल आदि थे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

