लोकेशन बालोद
राज्यपाल श्री रमेन डेका के जिले में प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की
सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद, 31 मार्च 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका के मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले में प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को राज्यपाल के गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राज्यपाल श्री डेका द्वारा ली जाने वाली प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के मद्देनजर स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, श्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, सहकारिता, कौशल विकास, परिवहन आदि सभी विभागों के तैयारियों की बारी-बारी से समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

