लोकेशन – दुर्ग
स्लग – चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में घटित हत्या के मामले का खुलासा,घटना के 04 आरोपी गिरफ्तार
एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 28 मार्च की देर रात जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत हुए मर्डर में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है जिसमें युवा कांग्रेस नेता और पूर्व छाया पार्षद गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा आकाश मजूमदार भी शामिल है.
वी/ओ-1
दरअसल पूरा मामला 28 मार्च की देर रात 2 बजे के लगभग का है जब इंद्र ढाबा के पास अवतार मरकाम की चाकू से गोद कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी इस पूरे मामले में का मुख्य आरोपी आकाश मजूमदार है जिसने मृतक अवतार मरकाम को फोन कर कर बुलाया और उसकी हत्या हो गई दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान,होरीलाल पटेल,अमन साहू के साथ मिलकर अवतार मरकाम की हत्या करने का प्लान बनाया आकाश मजूमदार ने अवतार मरकाम को बियर पीने के लिए बुलाया आकाश के बुलावे पर अवतार मरकाम इंदर ढाबा पहुंच गया जहां आकाश और अवतार बातचीत करने लगे तभी अचानक पीछे से होरीलाल अमन और दीपक ठाकुर वहां पहुँचे सभी ने पीछे से अवतार मरकाम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया चाकू से अवतार के कान गले और सीने पर हमला करने के बाद अवतार को अधमरा छोड़कर वहीं भाग खड़े हुए इसके बाद कुछ लोगों को घटना की जानकारी हुई सभी ने मिलकर बुरी तरह घायल हुआ अवतार को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को इसकी सूचना मिली सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले गए क्योंकि अवतार मरकाम का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड था इसलिए इस आधार पर उसके दोस्तों और दुश्मनों की सूची तैयार की गई तब पता चला कि अवतार का कुछ दिनों पहले ही दीपक ठाकुर और मुकेश के साथ वाद विवाद हुआ था इसी वाद विवाद का बदला लेने के लिए सभी ने मिलकर अवतार मरकाम की हत्या कर दी.

ABOUT EDITOR
Latest entries
BlogApril 20, 2025आपस में भिड़े भाजपा के युवा नेता – भाजयुमो और एबीवीपी नेता आपस में भिड़े, एक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
BlogApril 20, 2025निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
BlogApril 20, 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय में बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू
BlogApril 20, 2025महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण

