आज जनदर्शन में कुल 17 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती, 01 जूलाई 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छोटे रबेली निवासी सोन साय भारद्वाज द्वारा मोटर ट्रायसायकल दिलाने के संबंध में, नंदौर कला निवासी श्री शिव लाल कुर्रे द्वारा पूर्वजो की जमीन को उनके नाम हस्तांतरण करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्रीमती दुर्गा बाई चौहान ने मनरेगा अंतर्गत पशु सेड स्वीकृत करने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 6 सक्ती निवासी श्री रिजवान खान द्वारा शासकीय नाली पुननिर्माण करने के संबंध में, तहसील डभरा धौराभाठा के समस्त ग्रामवासीयो द्वारा ग्राम धौराभाठा में संचालित उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत धौराभाठा को दिलाने एवं आश्रित ग्राम गाड़ामोर में चावल वितरण करवाने के सम्बंध में, समस्त ग्रामवासी कांदानारा द्वारा अतिशेष शिक्षक की मांग हेतु सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

