जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 01.07.25
उत्कृष्ट कार्य एवं अन्य सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया जाएगा अब प्रत्येक माह के 1 तारिक को उचित पुरस्कार।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी अंकित की गई।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का नाम
01. उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा धाना पामगढ़ द्वारा माह जून 2025 में पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार चलाये गये अभियान तलाश के तहत् सर्वाधिक गुम इंसानों की वस्तयाबी कर अपनी उत्तम योग्यता का परिचय दिया है। मैं आपके उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं।
02. सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे थाना पामगढ़ द्वारा माह जून 2025 में नवीन कानून के तहत् इलेक्ट्रानिक साध्य संग्रहण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये ई साक्ष्य मोबाईल एप के माध्यम से सबसे अधिक विडियो बनाकर ई-साक्ष्य में अपलोड कर अपनी उत्तम योग्यता का परिचय दिया है। मैं आपके उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं।
03. आरक्षक बृजेश धृतलहरे थाना शिवरीनारायण द्वारा माह जून 2025 में थाना शिवरीनारायण के सीसीटीएनएस ऑन लाईन CAS में न्यायालय निर्णय फार्म IIF6 की जिले में सर्वाधिक डाटा एंट्री का कार्य कर अपनी उत्तम योग्यता का परिचय दिया है। मैं आपके उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं।
04. आरक्षक सुमंत कंवर एवं आरक्षक जय कुमार उरांव थाना चांपा* द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुलमुला थाना क्षेत्र से 04 वर्षीय बालक के गुम होने की फोटो वाट्सअप में पुलिस ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आर.पी.एफ. थाना में जाकर गुम बालक के बिलासपुर में होने की जानकारी प्राप्त करने में अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया गया है। मैं आपके उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करता हूं।
05. प्र.आर. देव रत्नाकर रक्षित केन्द्र द्वारा रक्षित केन्द्र में आयोजित चिकित्सीय शिविर आयोजन के दौरान समुचित समन्वय स्थापित कर सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।
05.आर. प्रशांत साहू यातायात शाखा द्वारा आई-रेड एवं सड़क सुरक्षा मितान कार्य के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

