जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 01/07/25
आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर किया अनाचार।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
आरोपी अशोक कुमार पिता देवानद साव उम्र 19 साल पता नाकों खुर्द थाना बढ़गा गांव जिला हजारीबाग झारखंड।
आरोपी के विरूद्ध धारा 137 (२) 87, 64(2) BNS 4,6 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 20.06.2025 को थाना चांपा में अपराध क्र. 264/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में किया गया।
नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्तर से टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपी अशोक कुमार को झारखंड तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

