जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 30.06.25
आरोपी को झगड़ा विवाद मत करना समझाने की बात को रंजिश रखते हुए आहत को बांस की डंडा से किया गया प्राण घातक हमला।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी किया गया है बरामद।
आरोपी ओमप्रकाश भैना उम्र 27 वर्ष ग्राम कोसा थाना मुलमुला।
आरोपी के विरूद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी ओमप्रकाश भैना द्वारा दिनांक 28.06.2025 को गांव के डोलो यादव नामक युवक को मारपीट किया था जिसको आहत किशोर साहू द्वारा आरोपी को मारपीट नही करने के संबध में समझाया था उसी बात को रंजिश रखते हुए आरोपी द्वारा दिनांक 29.06.25 को सुबह किशोर साहू को बांस की डंण्डा से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर चोंट पहुचाया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP प्रदीप कुमार सोरी मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल द्वारा आरोपी ओमप्रकाश भैना निवासी ग्राम कोसा को तत्काल पकड़ा जिसको हिरासत से लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

