जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 01.07.25
खोखसा ओवर ब्रिज में ग्राम जर्वे (च) के सरपंच एवं उसके पति तथा अन्य साथियों के द्वारा बल पूर्वक मार्ग अवरूध कर चक्का जाम करने वालो पर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज।
सड़क की मांग को लेकर चक्का जाम करने वाले सरपंच, विधायक व जर्वे 9 अन्य जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज।
चक्का जाम करने वाले लोगो द्वारा स्कूली बच्चों को इस प्रयोजन में शामिल करना भी भारतीय न्याय संहिता व बालको की देखरेख संरक्षण अधिनियम के नियमों का भी किया गया है उलंघन।
दिनांक 30.06.2025 के लगभग सुबह 11 बजे ग्राम जर्वे के सरपंच, विधायक, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगो के द्वारा अपने अन्य सहयोगी महिला पुरुष के साथ मिलकर खोखसा ओवर ब्रिज के पास से जर्वे (च) होते हुये पिथमपुर तक जाने वाले मार्ग अत्यधिक खराब होने कि बातों को लेकर खोखसा ओवर ब्रिज में अवागमन को अवरुद्ध करते हुये चक्का जाम किया गया था। जिसमें आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसको ध्यान में रखते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालो के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में शीघ्र आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की जावेगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

