कोरबा पुलिस
कोरबा जिले के थाना बांगो क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ किए गए हुज्जतबाज़ी व हमले के मामले में FIR क्रमांक 94/2025 दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, उनकी हत्या की नीयत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
घटना का विवरण:
थाना बांगो में तैनात आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते, आरक्षक 298 अभिषेक पाण्डेय एवं आरक्षक 651 गजेन्द्र बिंझवार को ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा दिए गए चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे थे ।
जांच दल ने ग्राम बगबुड़ा पहुँचकर संदिग्ध भंजू यादव को बुलाया । पूछताछ के दौरान भंजू यादव ने अचानक आक्रमण करते हुए आरक्षक अनिल कुमार से मार पीट की तथा गाली-गलौज एवं जातिसूचक टिप्पणियों के साथ मुक्के-लाठी से हमला किया। जब अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो भंजू यादव के परिवार के सदस्यों—लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव—ने भी पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।
पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे तथा घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए कोरबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 221, 296, 121 (1), 132, 109 के तहत एफआईआर दर्ज की।
आरोपी लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव, एवं भजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी
कोरबा पुलिस जनता की सेवा मैं तत्पर है परंतु पुलिसकर्मियों पर हमला एक गंभीर अपराध है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

