

जांजगीर चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 29.06-25
शिविर में जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 42 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई।
इसके पूर्व में भी कैंप लगाकर जिले के 72 बस/छोटी वाहनों की चेकिंग की जा चुकी है
स्कूली वाहन चालकों का अनुभवी चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया
माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने पर 11 वाहनों पर कार्यवाही कर 13000/₹ का समन शुल्क लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दिनांक 29.06.2025 को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया।
आयोजित शिविर में जिले के कुल 43 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 16 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। वाहनों की जांच के दौरान 11 स्कूल वाहन चालकों द्वारा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करना एवं उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर समन शुल्क लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई
स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

